काशीपुर, अप्रैल 9 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। ग्राम रायपुर के एनएस गहलौत लॉ कॉलेज के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षाफल में कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर में संदीप चतुर्वेदी पहले, अचल गौड़ दूसरे तो संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कॉलेज सचिव वरूण गहलोत, शिक्षिका दीक्षा चौधरी, सचिन अग्रवाल, मल्लिका, अक्षय आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...