रामपुर, जुलाई 4 -- रामपुर, संवाददाता। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से संबंद्ध समस्त विधि महाविद्यालयों के सत्र 2025-26 के एलएलबी त्रि-वर्षीय पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को छात्रहित में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के नि:शुल्क निरीक्षण की सुविधा प्रदान की गई है। कुलपति के आदेशानुसार उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण का स्थल राजकीय डिग्री कॉलेज, मथाना थाना कांठ मुरादाबाद निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के इच्छुक विद्यार्थियों की समेकित सूची सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्धारित प्रोफार्मा के तहत हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में 10 जुलाई तक विश्वविद्यालय के अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। तय तिथि के बाद किसी भी सूची पर विचार नहीं किया जाएगा।​विश्वविद्यालय द्वारा जारी शर्तों के अनुसा...