मुरादाबाद, जून 29 -- गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने करीब दो माह के इंतजार के बाद एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध 42 लॉ कॉलेजों के कुल 3981 छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सभी पांचों विषयों में बैक आई है। सबसे अधिक छात्र-छात्राएं संवैधानिक विधि और भारतीय न्याय संहिता विषय में प्रभावित हुए हैं, जहां 2900 से अधिक विद्यार्थियों की बैक दर्ज की गई है। इससे पहले परीक्षा परिणाम कॉलेजों की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद बड़ी संख्या में बैक आने पर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। विवाद बढ़ने पर विश्वविद्यालय ने आधिकारिक परिणाम जारी करने की प्रक्रिया रोक दी थी। अब संशोधित प्रक्रिया के तहत परिणाम घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति ...