मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज की एलएलबी परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गईं। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-28 के एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2024-27 के एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 के एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 25 मई से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के अंतिम दिन एलएलबी सेमेस्टर-1 के पेपर-5 (जनरल इंग्लिश) की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 175 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 172 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...