मुरादाबाद, जुलाई 2 -- रामपुर के दीक्षित लॉ कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि हमने प्रश्न सही किए हैं फिर भी हमें सारे विषय में फेल कर दिया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि हमारी कापियां दोबारा जांची जाएं और उनसे एक भी रुपए न लिया जाए। कई छात्रों ने कहा कि उनके इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत नंबर हैं। इस परीक्षा में भी उन्होंने सारे प्रश्न सही किए है फिर भी विश्वविद्यालय ने सारे विषय में फेल कर दिया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी किए बिना ही दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं करा दी गई। यह भी पढ़ें- एलएलबी परिणाम से छात्रों में आक्रोश, छह जुलाई को केजीके कॉलेज में प्रदर्शन की चेतावनी और जब अब परिणाम आया जिसमें सारे विषय में फेल हैं। अब तीसरे सेमेस्...