लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता।लखनऊ में एलएलबी छात्र समेत तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों घटनाएं गोमतीनगर, हसनगंज और तालकटोरा थानाक्षेत्र की है।विनीतखंड गोमतीनगर निवासी जय बहादुर सिंह वकील हैं। दो बच्चे बेटा सुयश सिंह उर्फ आदित्य (24) और बेटी ऐश्वर्या है। आदित्य एक निजी कॉलेज में एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र था। सुयश मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर से निकला था। करीब 20 मिनट बाद वह घर आया और अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह जब मां मीरा सिंह आदित्य को उठाने गई, तो देखा कि बेटा कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। गोमतीनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के कमरे की तलाशी ली गई लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।डालीगंज निवासी प्रेमकुमार के मझले बेटे पारस गौतम उर्फ शिवा (18) ने मंगलवार देर रात...