एलएलबी छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 10 -- एलएलबी छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव बगराई निवासी सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि 20 अगस्त को मोहल्ला मुरारीनगर निवासी एलएलबी छात्र अंकुर चौधरी पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान 29 अगस्त को अंकुर की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गुरुवार को स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने झमका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.