बांदा, जून 4 -- बांदा। संत रामकृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा के एलएलबी छात्र-छात्राओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 15 दिवसीय इंटर्नशिप किया। सचिव व न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ सिंह के मार्ग दर्शन में छात्रों ने व्यवहारिक, व्यापारिक, विद्युत, लोक अदालत से संबंधित विवादों का समझौता व मध्यस्थता की कानूनी बारीकियां सीखीं। न्यायालयों का भ्रमण किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। निदेशक डॉ.सर्वेश अग्निहोत्री, सचिव शिवहरे सहित छात्र जय सिंह, साक्षी, प्रांजलि, क्रांति, श्रीकेश पटेल, सपना, शिव बहादुर आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...