जमशेदपुर, मई 7 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ ) ने कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से एलएलबी सत्र 2024-27 के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन स्लिप अविलंब जारी करने की मांग की है। इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश रजक के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया कि एलएलबी के अनेक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म काफी समय पहले ऑफलाइन माध्यम से जमा कर दिया है, किंतु अभी तक उन्हें रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त नहीं हुई है।

रजिस्ट्रेशन स्लिप की आवश्यकता संगठन ने स्पष्ट किया कि प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 11 मई निर्धारित है। ऐसी स्थिति में यदि समय रहते रजिस्ट्रेशन स्लिप उपलब्ध नहीं क...