नोएडा, मई 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। साकीपुर गांव के रहने वाले एलएलबी के छात्र साजन भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला वीरवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले मुठभेड़ के दौरान वीरवती के दो बेटों मंगेश उर्फ टिल्लू और वीर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि महिला वीरवती के उकसाने पर टिल्लू और वीर सिंह ने गोली चलाई थी। पुलिस हत्या में शामिल फरार एक और आरोपी की तलाश में जुटी है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के साकीपुर गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर एलएलबी के छात्र साजन भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोसियों से घर के बाहर नाली के आसपास पड़े कूड़े को जलाने को लेकर हुए विवाद में साजन की हत्या की गई थी। पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड में शामिल दो सगे भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गु...