एलएलबी की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 11 -- पट्टी। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में चल रही प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज की गुरुवार को एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्र को नकल करते हुए महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिया। उसे अनुचित साधन प्रयोग के अंतर्गत दोषी मानते हुए केंद्राध्यक्ष ने रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि पकड़ा गया छात्र त्रिलोकी नाथ मिश्र विधि महाविद्यालय डेईडीह धौरहरा सराय मधई पट्टी में पंजीकृत है। यह जानकारी महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.