एलएलबी की परीक्षा दे रहे पार्टी पदाधिकारी समेत 18 रस्टीकेट
महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एलएलबी दूसरे समेस्टर के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में डॉ. भीमराव आम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा-धनेई परीक्षा केंद्र पर 18 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए रस्टीकेट कर दिया गया। रस्टीकेट होने वालों में एक परीक्षार्थी एक राजनीतिक दल का बड़ा पदाधिकारी बताया जा रहा है। पदाधिकारी का मोबाइल भी टीम द्वारा ले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पदाधिकारी के नाम की पुष्टि नहीं हो पा रही है।एलएलबी परीक्षा कराने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा-धनेई को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां 180 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। यह भी पढ़ें- BSTC Pre Deled Admit Card 2026 Link : राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड डाउनलोड लिंक, 30 मिनट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.