एलएलबी की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, आरोपी पकड़ा
मेरठ, जुलाई 28 -- मवाना थाना क्षेत्र में एलएलबी की छात्रा को झूठी पहचान बताकर प्रेमजाल में फंसाने और बाद में धर्म परिवर्तन कर विवाह के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सोमवार को मवाना थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्राम भैंसा निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। गांव के ही कैफ ने अपना नाम दीपक बताकर उससे दोस्ती की। परिजनों के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि युवती मेरठ में आरोपी युवक के साथ है। आरोप है कि युवक युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद युवती को परिजन अपने साथ लेकर मवाना थाने पहुंचे।आरोप है कि युवती को जब यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.