मुजफ्फर नगर, जून 14 -- खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एलएलबी की छात्रा ने चार युवकों पर छेड़छाड़ के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर देने के चार महीने बाद कोतवाली से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।कोतवाली में दर्ज हुई रिपेार्ट के अनुसार मोहल्ला देवीदास निवासी युवती ने बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पूर्व पड़ोस में रहने वाले आरिफ ने निजी काम के लिए दो लाख तीस हजार रुपये उधार लिए थे। कहा था कि तीन माह बाद लौटा दूंगा। एक साल बीतने के बाद भी युवक ने रुपये नहीं दिए। चार फरवरी को शाम को युवती अपने उधार दिए गए रुपये मांगने आरिफ के मकान पर पहुंची। आरोप है कि रुपये देने के बजाय उसने हाथ पकड़कर मकान के अंदर खीच लिया। वहां ...