मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार से एलएलबी के विभिन्न सत्रों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2024-27 सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 सेमेस्टर-5 के विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 11 से 17 मई तक का समय दिया गया है। वहीं 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 से 20 मई तक परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...