कानपुर, जनवरी 12 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध विधि महाविद्यालयों में चल रही एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 17 व 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा को देखते हुए तिथि में बदलाव किया है। 17 जनवरी को होने वाली एलएलबी तीसरे सेमेस्टर, बीए-एलएलबी तीसरे सेमेस्टर, बीए-एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा अब 24 जनवरी को होगी। वहीं, 20 जनवरी को होने वाली बीए-एलएलबी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 जनवरी को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...