अल्मोड़ा, सितम्बर 14 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य संयुक्त एलएलबी व एलएलएम परीक्षा के लिए पंजीकरण रविवार से शुरू हो गए हैं। प्रवेश परीक्षा चार अक्तूबर को कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू होंगे। एसएसजे विवि की ओर से स्वयं व कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले संस्थानों में एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश के लिए उत्तराखंड राज्य संयुक्त परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए विवि ने पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू दी है। विवि की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, छात्र-छात्राएं 28 सितम्बर तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। चार अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा होगी। छह अक्तूबर को उत्तरकुंजी अपलोड की जाएगी। सात व आठ अक्तूबर को उत्तर कुंजी में आई आपत्तियों का समाधान किया जाएगा।इसके बाद 12 अक्...