मुरादाबाद, जुलाई 7 -- एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर में फेल छात्रों के पास कापियां देखने के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। इसके बाद विश्वविद्यालय 11 जुलाई से कापियां दिखाएगा। कापियां दिखाते समय छात्र के साथ उसके अभिभावक के रूप में माता-पिता में किसी एक का होना जरूरी है। एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर में सिर्फ ढाई फीसदी छात्र ही सफल हुए हैं। 26 कालेजों के 2989 विद्यार्थियों में से केवल 85 विद्यार्थियों ने ही इस परीक्षा को पास किया है। छह कालेजों का परिणाम शून्य रहा। विश्वविद्यालय ने 17 से 28 फरवरी के बीच प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई थीं। काफी जद्दोजहद के बाद 28 जून को विवि ने प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज: बीकॉम की नई मेरिट सूची जारी, कल तक जमा होगी फीस जिसमें 97 फीसदी से अधिक छात्र फेल हो गए। इसके बाद से प...