बरेली, जून 25 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विधि (लॉ) पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को राहत दी है। विश्वविद्यालय ने एलएलबी सम सेमेस्टर और बीएएलएलबी सम सेमेस्टर वर्ष 2026 की प्रयोगात्मक व आंतरिक परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब यह परीक्षाएं 28 जून तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक अनिल यादव ने सभी संबद्ध विधि महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे 28 जून तक प्रत्येक दशा में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराकर अंकों को विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में अंक ऑनलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इसलिए सभी कॉलेज समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें। यह भी पढ़ें- स्नातक द्वितीय, चतुर्थ व छठे सेमेस्टर के प्रैक्टिकल अंक 30 जून तक होंगे...