बरेली, जुलाई 15 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा एलएलबी व एलएलएम में प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर माला व मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://onlinemjpru.in पर उपलब्ध है। प्रमुख समन्वयक प्रवेश परीक्षा प्रो. एसके पाण्डेय ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने एलएलबी और एलएलएम प्रवेश परीक्षा-2026 में प्रतिभाग किया था वे सभी अपनी मेरिट वेबसाइट पर देख कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...