कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। एलएलजेएम मेथोडिस्ट चर्च में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और वर्ल्ड डे आफ प्रेयर का आयोजन किया गया। डब्लूएससीएस के अध्यक्ष मोनिका विलियम ने प्रेयर में कहा कि आइये हम साहस, शक्ति और ममता को नमन करें और उनके लिए सम्मान और सुरक्षा की प्रार्थना करें। रेव्ह. सुधीर के देव ने महिला सशक्तीकरण के लिए प्रार्थना की। कहा, हम दुनिया की सभी महिलाओं के साहस, शक्ति और ममता को नमन करते हैं। उन्हें ज्ञान, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का वरदान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...