मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में एलएलएम सत्र 2025-26 की परीक्षा लंबित है। परीक्षा की तारीख नहीं जारी होने से छात्र परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि उनका सत्र देर हो रहा है। प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं होने के अलावा एलएलएम दूसरे सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट के लिए भी छात्र परेशान हैं। उधर, एसकेजे लॉ कालेज ने वीसी और सीसीडीसी को पत्र लिखकर लॉ के नये सत्र में प्रबंधन कोटा से छात्रों का दाखिला लेने की अनुमति मांगी है। लॉ कॉलेज का कहना है कि दाखिले में देरी से छात्रों का सत्र विलंब हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.