शाहजहांपुर, सितम्बर 18 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में आयोजित एलएलएम प्रवेश परीक्षा-2026 की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि यदि उन्हें उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित ई-मेल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति भेजते समय अभ्यर्थी को आपत्ति का पूर्ण विवरण, अपना नाम एवं अनुक्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किए जाने के उपरांत आवश्यक कार्...