भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने एलएलएम पार्ट वन (सत्र : 2023-25) एवं एलएलएम पार्ट टू (सत्र : 2022-2024) के परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के साथ 10-12 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। जबकि विलंब शुल्क के साथ 13-16 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा का केंद्र पीजी इकोनॉमिक्स को बनाया गया है। एलएलएम पार्ट वन (सत्र : 2023-25) में 23 फरवरी को पेपर-1 की परीक्षा, 26 फरवरी को पेपर-2 की परीक्षा, सात मार्च को पेपर-3 की परीक्षा एवं 10 मार्च को पेपर-4 की परीक्षा होगी। जबकि एलएलएम पार्ट टू (सत्र : 2022-2024) में 24 फरवरी को ग्रुप चार एवं एक, 27 फरवरी को ग्रुप चार पेपर-2 और एक की परीक्षा, नौ मार्च को ग्रुप छह की परीक्षा, 12 मार्च को ग्रुप छह के पेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.