काशीपुर, अप्रैल 13 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। ग्राम रायपुर स्थित एनएस गहलौत लॉ कॉलेज का एलएलएम तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर में निधि प्रथम, दीक्षा द्वितीय औश्र आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज के सचिव वरुण गहलोत, शिक्षिका दीक्षा चौधरी, सचिन अग्रवाल, मल्लिका, अक्षय आदि ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...