प्रयागराज, मार्च 10 -- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एल्युमिनाई एसोसिएशन (एयूएए) की बैठक मंगलवार को एक होटल में हुई। अध्यक्षता इविवि छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने की। जबकि एयूएए जनरल सेक्रेटरी डॉ. शिखा दरबारी भी उपस्थित रहीं। बैठक में विश्वविद्यालय के छात्रों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। प्रस्ताव रखा गया कि एलएलएम और एमबीए में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाए। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी यह छात्रवृत्ति देने का सुझाव दिया गया। सदस्यों को अपने माता-पिता के नाम पर भी छात्रवृत्ति शुरू करने की अनुमति देने तथा इसकी जानकारी संगठन की वेबसाइट पर प्रकाशित करने पर सहमति बनी। इंटर्नशिप के लिए छात्रों की पहचान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.