बुलंदशहर, फरवरी 15 -- औरंगाबाद। औरंगाबाद नगर पंचायत की एलएमसी भूमि पर भूमाफियाओं ने एक बीघा से अधिक एलएमसी की भूमि पर नपा की मिलीभगत से अवैध से कब्जा कर लिया।रविवार को एसडीएम सदर ने राजस्व टीम को भेजकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। बता दें कि मोहल्ला देहली दरवाजा के पास नगर पंचायत की एलएमसी की कई बीघा भूमि है। पिछले तीन दिन से भूमाफिया नगर पंचायत से साठगांठ करके अवैध रूप से निर्माण कर रहे थे।मामले में एसडीएम सदर से अवैध निर्माण की शिकायत की गई। शिकायत पर शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार की दोपहर फिर से लेखपाल मौके पर पहुंचे।एसडीएम सदर के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर आ गए।बाद में जेसीबी मंगाकर अवैध रूप से कर रखे न...