जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल (एलएफएस) में नए नामांकन के दौरान अभिभावकों से लिए गए बिल्डिंग फंड का मामला और गहरा गया है। पिछले दिनों नए छात्रों के परिजनों से एकमुश्त 12 हजार तक की कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन अब बचाव की मुद्रा में नजर आ रहा है। ताजा घटनाक्रम में स्कूल द्वारा अभिभावकों से एक कंसेंट फॉर्म (सहमति पत्र) भरवाया जा रहा है, जिसको लेकर भाजपा नेता और शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। भाजपा नेता अंकित आनंद का आरोप है कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा वसूली पर रोक लगाने के नोटिस के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने चालाकी से काम लिया है। प्रबंधन ने अभिभावकों को स्कूल बुलाकर कथित रूप से दबाव बनाते हुए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए हैं, ताकि यह दर्शाया जा सके कि यह राशि अ...