हापुड़, मार्च 2 -- एलएन पब्लिक स्कूल में होली का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें स्कूल परिसर खुशियों और हंसी ठिठोली से गूंज उठा। छात्र छात्राओं ने चंदन अबीर और गुलाल की होली खेली। एक दूसरे पर गुलाल लगाकर त्योहार की मस्ती में खो गए। वहीं शिक्षकगण और शिक्षिकाओं ने चंदन, फूलों के साथ होली खेलकर वातावरण को रंगीन बना दिया। डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि होली का यह उत्सव हमें प्रेम एकता और क्षमा का संदेश देता है। हमारे छात्रों की खुशी ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। सचिव विनय त्यागी ने कहा कि स्कूल परिसर में इस होली को यादगार बनाया गया है। ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्या आराधना वाजपेयी ने कहा कि रंगों के माध्यम से हमने सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत किया। यह आयोजन छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.