हापुड़, अप्रैल 13 -- एलएन पब्लिक स्कूल में स्वीमिंग पूल पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी बच्चों द्वारा पूल पार्टी में जमकर मस्ती की गई।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.आराधना वाजपेयी ने कहा कि तैराकी एक बहुत अच्छी एक्साइज भी है। तैराकी एक प्राचीन कला है, जो मनोरंजन, व्यायाम और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है। संस्था के डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। सचिव विनय त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के विकास के साथ साथ उनकी प्रतिभाओं को भी निखारते हैं। इसलिए समय समय पर इस तरह के आयोजन कराते रहना चाहिए। सहसचिव केके अग्रवाल, सदस्य मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, करुणा अग्रवाल का सहयोग रहा।

हिंदी ह...