मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर। एलएनटी कॉलेज में बुधवार को यूनिसेफ व इनोवेशन कम्स जॉइंटली की ओर से ट्रेनिंग सह प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ ममता रानी, अतुल पांडेय, आदर्श शुक्ला और अर्पित खरे ने किया। कार्यक्रम में शहर के सभी कॉलेज की बीए, बीएससी एवं बीकॉम उत्तीर्ण छात्राएं शामिल हुईं। कंपनी के प्रतिनिधि अतुल पांडेय ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्राओं को आगे के साक्षात्कार का अवसर मिलेगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न सेक्टर्स में उचित वेतनमान के साथ रोजगार प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि आज रचनात्मक बनने की आवश्यकता है और महिला छात्राओं को चाहिए कि वे अपनी शिक्षा को कौशल विकास एवं रोजगारपरक बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...