एलएनटी कॉलेज में प्राचार्य व छात्रों ने लगाए पौधे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एलएनटी कॉलेज में शुक्रवार को वन महोत्सव के तहत प्राचार्य, छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधे लगाए। इस दौरान महोगनी, पॉपुलस, जामुन, अमरूद, सागवान आदि के कई पौधे लगाए गए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिए एक हरित पृथ्वी छोड़कर जाना चाहते हैं तो हमें एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा बनाना चाहिए। मौके पर कॉलेज के एनएसएस कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सहित सैकड़ों विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वन महोत्सव पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय परिसर में करें पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.