मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर। एलएनटी कॉलेज की एनसीसी कैडेट सह सत्र 2023-2027 के चौथे सेमेस्टर की छात्रा शिवांगी ने होमगार्ड में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने रागिनी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी पदाधिकारी कर्नल डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि अनुशासन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा ही सफलता की कुंजी है। रागिनी की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.