मधुबनी, मई 30 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। ललित नारायण जनता महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने शनिवार को एक दिवसीय धरना दिया। संगठन ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रहित से जुड़ी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए छह दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। छात्र नेताओं ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व कॉलेज प्रशासन को मांगपत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर संतोषजनक पहल नहीं हुई है। धरने के दौरान छात्रावास निर्माण, बंद पड़े हॉस्टल को चालू करने, लाइब्रेरी की स्थापना व पुस्तकों की उपलब्धता, विज्ञान विभाग में प्रयोगशाला उपकरण उपलब्ध कराने, शुद्ध पेयजल, कैंटीन, नियमित शौचालय सफाई, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, सभी कक्षाओं में पर्याप्त पंखे तथा सेमिनार हॉल में एसी लगाने की मांग...