पटना, फरवरी 24 -- पटना के लोकनायक जयप्रकाश हड्डी एवं ट्रामा अस्पताल (एलएनजेपी) में अगले छह माह में ब्लड बैंक की स्थापना कर दी जाएगी। ताकि, यहां के मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर पीएमसीएच और आईजीआईएमएस से खून की आपूर्ति की जरूरत नहीं पड़े। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मंगलवार को विधान परिषद में कार्तिक कुमार के सवाल का जवाब दे रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल 400 बेड का बनेगा। दो-तीन महीने में इस नये भवन को तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद यह देश का सबसे बड़ा हड्डी रोग का विशेषज्ञ अस्पताल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्य ने सही सवाल उठाया है। इस अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना बहुत जरूरी है। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विधायकों-कर्मियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा मिलेगी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विधायकों, विधान पार्षद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.