पटना, जनवरी 6 -- राजवंशी नगर स्थित एलएनजेपी अस्पताल में चल रही इमरजेंसी में जल्द ही ओटी की सुविधा शुरू की जाएगी। अबतक इमरजेंसी में आने वाले ज्यादातर मरीजों को पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में रेफर कर दिया जाता था। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती थी। अब इमरजेंसी में ओटी के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। एलएनजेपी अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश चौधरी ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का ऑपरेशन भी किया जाएगा। अब मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। कोशिश की जाएगी अधिक से अधिक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का ऑपरेशन हो सके। डॉ. राकेश ने बताया कि अभी नए भवन में अस्पताल शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है। अगले दो महीने में उम्मीद है कि एसएनजेपी को सुपर स्पेशियिलिटी अस्पताल के रूप में शुरू किया जा ...