मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में सोमवार को ललित नारायण मिश्र की 103वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ममता रानी ने कहा कि ललित बाबू बिहार के सच्चे सपूत थे। उनकी दृष्टि और कल्पना का ही परिणाम है कि कोसी प्रमंडल सहित बिहार के सुदूर इलाकों में ट्रेन संचालित संभव हुआ। ललित बाबू की जयंती के अवसर पर उस दौर की राजनीति को न चाहते हुए भी याद करने को विवश हूं। यदि वे कुछ दिन और रहते तो भारत की राजनीति के वे और बड़े हस्ताक्षर होते। साथ ही बिहार का नक्शा कुछ और होता। महाविद्यालय के क ई वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर क ई छात्र छात्रों ने अपने विचार रखें। महाविद्यालय के एनसीसी के कैडेटों ने सलामी दी। मंच संचालन डॉ ममता और ध...