दरभंगा, मई 11 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। एसोसिएशन ऑफ ज्योग्राफर्स बिहार एंड झारखंड (एजीबीजे) का 27वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को लनामिवि के पीजी भूगोल विभाग के तत्वावधान में एडवांस्ड रिसर्च सेन्टर में मनाया गया। इस अवसर पर एजीबीजे के एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक एसोसिएशन ऑफ ज्योग्राफर्स ऑफ इंडिया (एनएजीआई) के प्रेसिडेंट एवं मगध विश्वविद्यालय के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. राणा प्रताप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एजीबीजे के जेनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार सिन्हा ने गत वर्ष हजारीबाग में हुए सम्मेलन में जनरल बॉडी मीटिंग में लिए गए निर्णयों से सभी सदस्यों को अवगत करवाया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में इस वर्ष 31 अक्टूबर एवं एक नवंबर को होने वाले आगामी दो दिवसीय अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में पूरी जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- ...