दरभंगा, जून 11 -- दरभंगा। राष्ट्र निर्माण विद्यार्थी परिषद (आरएनवीपी) ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को 39 सूत्री ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में लंबित परीक्षाओं का आयोजन, फीस नियंत्रण, जर्जर छात्रावासों का जीर्णोद्धार, महिला सुरक्षा और छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 23 जून को विश्वविद्यालय प्रांगण में वृहद स्तर पर सत्याग्रही आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आदित्य कुमार, मोनू प्रसाद, सुमित कुमार, मो. मासूम, हुसैन, अजीत, जिविका, नीतू, मंदा झा आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्नातक पांचवें सेमे...