पटना, फरवरी 17 -- ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में मंगलवार को एक साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान में 'स्पिक मैके' के तहत आयोजित कत्थक नृत्य प्रस्तुति मे कलाकार रुद्र शंकर मिश्रा और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर समा बांध दिया। तो वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के सौजन्य से 'सिक्योरिटी मार्केट में कॅरियर के अवसर' विषय पर अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों को कॅरियर पर मार्गदर्शन मिला। मुख्य अतिथि सुभायु दास ने छात्रों को पूंजी बाजार, वित्तीय साक्षरता और एनआईएसएम सर्टिफिकेशन के महत्व की जानकारी दी। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ. एन विजयलक्ष्मी, कुलसचिव सुधीर कुमार और डॉ. प्रीति सिंह ने किया। निदेशक ने कहा कि ऐसे आयोजन छ...