लोहरदगा, मई 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के संयुक्त निर्देशानुसार 90 दिवसीय कार्यक्रम के तहत डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा,अरु,जोगना सहित विभिन्न पंचायत गांव में ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को नशाखोरी,डायन बिसाही जैसे कुरीतियों,अशिक्षा,बाल विवाह जैसे बुराइयों को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इस निमित पीएलवी प्रियांशु यादव और पुनु देवी,दुखिता मिंज और मंजू खाखा के द्वारा संयुक्त रूप से ग्रामीणों से मिल कर स्वास्थ्य,पोषण व सामाजिक सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय जागरुकता व आउटरीच अभियान कार्यक्रम साथ ही किसी भी समस्या...