मैनपुरी, जून 6 -- सड़कों पर आवागमन करते समय वाहन चालकों के सामने एक बड़ी समस्या पैदा होने लगी है। यह समस्या रात के समय वाहनों की उन हैडलाइटों से पैदा हो रही है, जिनकी चमक सामने आने पर चालक को वाहन चलाने में मुश्किलें पैदा हो जाती है। एलईडी प्रोजेक्टर लाइट्स के नए कल्चर ने हैलोजन लाइटों का क्रेज काम कर दिया है। कार तथा अन्य वाहनों के अलावा अब बाइक सवार भी एलईडी लाइट जलाकर चला रहे हैं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी प्रत्येक वाहन चालक और सड़क पर आवागमन करने वालों की है। यातायात और पुलिस विभाग मिलकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एलईडी प्रोजेक्टर लाइट्स से सड़कों पर बढ़ा हादसों का खतरा बावजूद इसके सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं। अब तक ओवर स्पीड, कानों में लीड लगाकर, रॉन्ग साइड ड्राइविंग जै...