बागपत, मार्च 27 -- बड़ौत। गर्मी के मौसम में कूलर, एसी और पंखे की हवा महंगी हो गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एसी, कूलर, पंखा सहित अन्य सामान 20-30 फीसदी तक दाम बढ़ गये हैं। एसी की बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15 फीसदी तक बढ़ा दी है। शोरूम मालिकों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। कारोबारी तनुज जैन का कहना है कि एयर कंडीशनर बनाने की प्रक्रिया में एलपीजी का इस्तेमाल खासतौर पर ब्रेजिंग के लिए होता है, जो बेहद जरूरी चरण है। ऐसे में एलपीजी की कमी से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। एलपीजी की कमी के चलते कई कंपनियों ने ऑक्सी एसिटिलीन गैस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। हालांकि, यह ऑप्शन महंगा है और इसकी सप्लाई भी आयात पर निर्भर करती है। बढ़ती लागत का असर अब ग्रा...