गुमला, मई 8 -- भरनो, प्रतिनिधि। एलआरडीसी राजीव कुमार ने शुक्रवार को भरनो प्रखंड के तूरीअम्बा पंचायत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन,जनवितरण प्रणाली दुकान,प्रज्ञा केंद्र,अबुआ आवास योजना और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में एलआरडीसी पंचायत भवन पहुंचे और वहां पंचायत की मुखिया से मुलाकात कर पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन व मईया सम्मान योजना के लाभुकों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर वहां की साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह भी...