गुमला, मई 12 -- चैनपुर प्रतिनिधि। एलआरडीसी कंचन सिंह ने मंगलवार को चैनपुर पंचायत के विभिन्न सरकारी संस्थानों और योजनाओं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य,शिक्षा और जन वितरण प्रणाली की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण एलआरडीसी ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डीएचओ और एएनएम से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता व उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों और सहियाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए केंद्र का नियमित संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.