बोकारो, जून 15 -- चास, प्रतिनिधि। चास अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता की आईडी एक माह से अधिक समय से बंद रहने के कारण भूमि संबंधी मामलों के निपटारे में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते चास और चंदनकियारी अंचल क्षेत्र से जुड़े करीब एक हजार से अधिक आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। आवेदनों के निष्पादन में हो रही देरी से रैयतों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अंचल अधिकारी (सीओ) स्तर से रद्द किए गए आवेदनों पर आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

आईडी समस्या पूर्व में ऐसे मामलों को पुनः सीओ कार्यालय भेजने की व्यवस्था थी, लेकिन नई प्रक्रिया के तहत आवेदन एलआरडीसी स्तर पर लंबित रह जा रहे हैं। इससे लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंदनकियारी के रैयत उपेन्द्र कुमार ने बताया कि रसीद कटवाने, सिकमी हटाने स...