बोकारो, मार्च 22 -- बोकारो। शनिवार को सरहुल के अवसर पर बेहतर झारखंड की ओर से सेक्टर 4 स्थित एलआईसी मोड़ पर जुलूस में शामिल पुरुष व महिलाओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन युवा समाजसेवी विक्की लोहरा के नेतृत्व में किया गया। जहां राहगीर व श्रद्धालुओं के लिए शरबत व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। भाजपा नेता सह बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह ने श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया। कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है। यह आदिवासी समाज की आस्था व सम्मान का प्रतीक है। सदियों से यह समाज न सिर्फ प्रकृति की पूजा करता आया है, बल्कि उसकी रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इससे पूर्व विवेक सिंह ने सेक्टर 5 स्थित सरना स्थल में आयोजित सरहुल महोत्सव में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.