धनबाद, अगस्त 24 -- रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने जिले के तत्कालीन एलआईसी ब्रांच मैनेजर बैजनाथ राय के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को निरस्त कर दिया है। जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत ने 30 मई 2019 को धनबाद कोर्ट के लिए गए संज्ञान और 22 नवंबर 2019 को जारी समन आदेश को भी रद्द कर दिया। अदालत ने माना कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर बैजनाथ राय के खिलाफ प्रथमदृष्टया मारपीट का अपराध नहीं बनता। मामले में प्रार्थी विजय साव ने आरोप लगाया था कि उनके पिता की दो एलआईसी पॉलिसियों के मृत्यु दावा (डेथ क्लेम) को लेकर विवाद हुआ था। आरोप के अनुसार 30 जून 2014 को बैजनाथ अन्य आरोपियों के साथ उनके घर पहुंचे और वहां विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- एलआईसी ब्रांच मैनेजर के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया रद्द मामले की पुलिस जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई थी। इसके बाद शिकाय...