औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। तिलक महाविद्यालय स्टेडियम में रविवार को भारतीय जीवन बीमा निगम और भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों के बीच 16-16 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। खेल का आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग, उत्साह और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा प्रबंधक कुमार सुशील एलआईसी औरैया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सलील कुमार सक्सेना के सहयोग से प्रतियोगिता संपन्न हुई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ शानदार प्रदर्शन किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीआई औरैया की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद शरीफ ने 61 रन, विकास ने 32 रन, मनीष ने 46 रन, मोहम्मद सिराज ने 29 रन और नवीन ने 26 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.