बोकारो, फरवरी 17 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्ला में सोमवार को महापौर प्रत्याशी साधु शरण गोप के समर्थन में बुद्ध नारायण यादव,घनश्याम चौधरी ने जनसंपर्क किया। इस दौरान बुद्ध नारायण यादव ने कहा मजदूर, विस्थापित , गरीब, गुरबा, दलित ,अल्पसंख्यक की मुखर आवाज साधु शरण गोप हैं। इन्हीं गुणों के आधार पर क्षेत्र के मतदाताओं ने उनके पक्ष में मतदान करने को लेकर कमर कस चुकी है। उनके जीत से ईमानदारी की राजनीति आगे उम्मीदवार जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...